जीत के फीते
बाहर न निकलने पाए
अपनी हार से
इतने हार पहनाए भारत ने
हार पहना पहना कर
हराया खिलाड़ियों ने
न तो वे खेल पाए
न हमें खेलने से रोक पाए
वे आस्ट्रेलिया
हम भारत
वे हारे
हम जीते
वे बीते
हम सुभीते
क्रिकेट में
टांक दिए
जीत के फीते
जीत की सरगम
तुक्का नहीं था
सच है यह
हम जीते हैं
हम जीतेंगे
सदा विजयी हम
सुनो जीत की सरगम
गम आस्ट्रेलिया को
सर हमारा ऊपर
वे चाहे उछलें
हम संयत
वे
तेज गति
हम जीतक
भारत हैं हम