जैसा कि वादा किया था कि अब चर्चा के नए नए रंग आपको देखने को मिलेंगे । तो आज से उसकी शुरूआत हो रही है । तेताला ने खुद को नए चिट्ठाकारों के ब्लॉग और पोस्टों की चर्चा के लिए तैयार होने का वादा किया था । उसी वादे के अनुसार अब इस मंच से हम नए ब्लॉगर्स का परिचय इस ब्लॉगजगत से करवाएंगे ताकि उनकी ये शिकायत दूर हो सके कि उनकी तरफ़ कोई ध्यान नहीं देता, उनकी चर्चा कहीं नहीं की जाती है । उम्मीद है कि न सिर्फ़ नए साथियों को इससे प्रोत्साहन मिलेगा बल्कि हम पुराने मित्रों को भी इनके स्वागत का अच्छा अवसर मिलेगा और एक खुशनुमा अहसास का अनुभव होगा। तो आज यानी 26 जनवरी से एक सप्ताह पहले से ब्लॉग चर्चा परेड शुरू....अब आप देखते जाईये कि आगे आगे होता है क्या ....???
आया एक नया ये चिट्ठा , दीजिये इसको प्यार ,
हिंदी आलोचना , पर यहां होगा पुनर्विचार ॥
ब्लॉगजगत में ये ब्लॉग खूब मचाए हंगामा ,
सुभाष त्रेहन ले कर आए हैं दफ़्तरनामा ॥
विष्णु गुप्त क्या कहते हैं यदि ये है आपको जानना ,
तो पहुंचिए यहां पर , और कीजिये सच का सामना ॥
इस नए ब्लॉग पे बडी ही उम्दा पोस्ट दिखी है,
यहां पर तुम्हारे लिए कुछ बात लिखी है ॥
इन्होंने भी अपनी ब्लॉगिंग की दुनिया सजाली ,
एक दम धांय धांय चलेगी पोस्टें , नाम है दुनाली ॥
कहां है रे मुन्ना, कहां है मुनिया ,
आदित्य ले के आए हैं बच्चों की दुनिया
इस नए ब्लॉग का भी कीजिये इस्तकबाल,
शाहिद अनवर ले के आए हैं हमख्याल ॥
यहां पर पढिए जाके , कुछ पंक्तियां या शायरी ,
इडियट्स की पिक्चर देखी, अब पढिए डायरी ॥
बिल्कुल नया अंदाज़ है ब्लॉग बडा है खास ,
कैमरे की नज़र को लेकर आये हैं विकास ॥
लीजिये एक और मीडिया संबंधित ब्लॉग के लिए हो जाईये तैयार,
इस नए ब्लॉग का नाम रखा गया है खबरयार
ब्लॉग जगत में ये उठाएंगे सही सवाल,
स्वागत कीजिये इनका, ब्लॉग है कमाल ॥
हिंदी ब्लॉग जगत का बढ रहा है वंश ,
अपनी सोच ले के आए हैं अंश
बेशक इस ब्लॉग का नाम है निस्तेज,
आप अपना स्वागत संदेश दीजिये इनको भेज ॥
ये जो जिंदगी है , ले कर आए हैं प्रमोद,
इनका ब्लॉग भी देखिए, और देखिए इनका बोध ॥

28 comments:
ये तो बड़ा फ्रेश है !
एकदम फ़्रेश है।
स्वागत है।
अच्छी चर्चा। बधाई।
ब्लॉगजगत में नये चिट्ठाकारों का स्वागत।
अब करो
सब करो
चिट्ठा चर्चा
बधाई स्वीकारे
सबको तारे (भला करें)
चिट्ठा चर्चा से
बेहतरीन!! स्वागत है!!
बहुत सुंदर एक सराहनीय कार्य ताकि नये ब्लॉगर्स को और अधिक बाल और मार्गदर्शन भी मिलें...धन्यवाद चाचा जी बढ़िया प्रयास..
बधाई हो, स्वागत है।
अरे वाह...ये तो बहुत ही बढ़िया कारी कर रहे हैं आप...अब मैं भी रोज़ एक नया ब्लॉग बनाने की सोचता हूँ
उत्तम प्रयास। इस से नए लोगों तक पहुँचने में सुविधा होगी।
Shukriya ji
Sarthak kam kiya aapane
sarahneey karya hetu sadhuvaad.
फ्रेश माल, कूल माल...
नवप्रतिभा को आगे लाने के लिए साधुवाद...
जय हिंद...
अत्युत्तम प्रयास ! अब यहाँ सबको मौका मिल सकेगा !
nice
हम भी लाइन में। पुराने हैं पर ब्लाग की दुनिया में शिशु हैं। लगता है आप तो ब्लागरों के प्रभु यीशु हैं। मेरे ब्लाग हैं गुल्लक,गुलमोहर और यायावरी । http://utsahi.blogspot.com आमीन।
अच्छी चर्चा,बधाई चर्चा की और वसंत पंचमी की।
बहुत जोरदार आईडिया, शुभकामनाएं.
बसंत पंचमी की घणी रामराम.
रामराम.
लगता है बहुत कुछ होने वाला है
वाह !
बहुत सुंदर !
अच्छी चर्चा। बधाई।
swikara hai to payega
chrcha he chrvna bn jayega
fir us me se pta nhi kya2 niklega
pr chrcha hoti rhe to
mja khoob aayega
dr.vedvyathit@gmail.com
shukriya. adbhut idea hai. iski jaroorat thi.
shukriya. adbhut idea hai. iski jaroorat thi.
sundar shuruaat!!!
आगामी चर्चा के लिए आमंत्रण। बतलायें कौन इच्छुक हैं जो भी इस पुण्य कार्य में सहयोगी बनने का नेक इरादा रखते हों, शीघ्र संपर्क करें। अब बुला बुला कर चर्चा करवायेंगे, फिर न कहना हमें खबर न हुई। जरूरी नहीं है इसी विधान से चर्चा की जाये, जैसे आप चाहें, जिस रूप में आप चाहें। एक की करें, अनेक की करें पर चर्चा करें नेक।
जनाब का तरीका है बिलकुल निराला,
खुलेगा बंद जहाँ ब्लोगों का ताला,
हैं गुम होते भाव जहाँ , खुले विचारो के आला
ये है सबके शक्ति इनका नाम है तेताला ...
सच कहू जनाब तो मज़ा आ गया ...आपके इस तरीके के कद्रदान है हम ...
Rakesh
Shukriya ji
Sarthak kam kiya aapane
इस प्रकार की चर्चा से ब्लॉग जगत को बल मिलेगा.
Post a Comment
विचारों का खुल गया ताला
स्वीकारता सब सच तेताला